फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर अब्दुल हमीद के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौड़ियाकला में बुधवार को परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाई गई। छात्र व छात्राओं ने पेंसिल स्केच बनाकर श्रद्धांजलि व्यक्त की। तथा उनके जीवन से शिक्षा लेते हुए आवश्यकता पड़ने पर देश के खातिर अपनी जीवन कुर्बान करने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैंन डॉ. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि वीर अब्दुल हमीद के जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए। आज देश को वीर अब्दुल हमीद जैसे जांबाजों की जरूरत है। डायरेक्टर सौम्या द्विवेदी ने कहाकि बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ देश भक्ति का लव जलाये रखना भी जरुरी है।
इसके पूर्व समीक्षा, काजल मौर्या, आयुष, अदिति श्रीवास्तव, अमितेश, शिवम पटेल, आंचल आदि ने अपने- अपने हुनर का प्रतिभा दिखाते हुए शहीद अब्दुल हमीद का पेंसिल स्क्रेच पेंटिंग बनाकर अपने देशभक्ति भावों को जागृत किया। प्रधानाचार्य शैल तिवारी ने बच्चों के बनाये हुए स्क्रेच पेंटिंग की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें