फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाराणसी ने प्रयागराज को हराकर ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। अमर शहीद रवि सिंह की स्मृति में पश्चिम वाहिनी गोगांव की तरफ से आयोजित दो दिवसीय डे नाइट वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रोमांचक रहा। कड़े संघर्ष के बाद वाराणसी की टीम ने प्रयागराज को लगातार दो सेट 25-21 व 52-20 से हराकर ट्राॅफी व 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

फाइनल मैच का निर्णय वेस्ट ऑफ फाइव के द्वारा किया गया। जिसमें प्रयागराज ने दो सेट तथा वाराणसी ने तीन सेट जीते। जिसमें दो सेट लगातार जीतकर वाराणसी ने जीत हासिल की। सेमी फाइनल में भी वाराणसी की टीम ने कमासिन को तीन बार हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रयागराज की टीम ने अरइल को दो बार लगातार हराकर फाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल के बाद सोमवार की रात डेढ़ बजे फाइनल मैच हुआ। विकास चौबे वाराणसी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। विजेता एवं उपविजेता टीम को राजेश सिंह ठाकुर, जयशंकर सिंह, सुरेश सिंह, राहुल सिंह पिंटू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि केशव यादव आदि ने पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान गणेश गिरि, सूरज सिंह, पिंकू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें