कछवां। बरैनी बारीपुर गांव में मंगलवार को सुबह धान काटने की मशीन में करंट उतरने से युवक झुलसकर अचेत हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बरैनी बारीपुर गांव निवासी अमरजीत (18) पुत्र रामधारी बिंद मंगलवार को दोपहर में अपने खेत में धान काटने की मशीन लेकर पहुंचा था। धान काटने की मशीन को एक हार्सपावर के मोटर के सहारे पट्टा लगाकर जोड़ दिया। इसके बाद मशीन चलाने के लिए मोटर के तार को खेत के पास जैसे ही खंभे में लगाया, मशीन में करंट उतर गया। इस बीच अमरजीत करंट की चपेट में आ गया। इससे वह झुलसकर अचेत हो गया। ग्रामीणों उसे सीएचसी कछवां ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। पिता रामधारी बिंद ने बताया कि करंट लगने से पुत्र की मौत हो गई।