फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: CM योगी से मिला वैश्य महासम्मेलन का प्रतिनिधिमंडल, खेल मैदान में फर्जी रजिस्ट्री की शिकायत

Fri, 19 Jul 2024 01:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: वैश्य समाज द्वारा संचालित इंटर कॉलेज में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग कब्जा कर रहे हैं, इसकी शिकायत सीएम योगी से की गई है। सीएम ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सीएम योगी से वार्ता करते वैश्य समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात की। इस दौरान जिले में वैश्य व्यापारी समाज द्वारा संचालित श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज के तरकापुर स्थित खेल मैदान के एक अंश की फ़र्ज़ी रजिस्ट्री करा कर आपारधिक प्रवृति के लोगों द्वारा कब्ज़ा किये जाने की बात कही गई। जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित आदेश जारी करते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया। 

विज्ञापन


कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिया। साथ ही मुख्यमंत्री से प्रदेश में जीएसटी ट्रिब्युनल बनाये जाने की मांग रखी गई। जिससे व्यापारियों को मामले सरलता से निपटाने में मदद मिलेगी।

साथ ही प्रतिनिधि मण्डल ने दानवीर भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में मनाये जाने पर आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत्व समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने किया। जिनके साथ प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय गुप्ता व प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र अग्रहरि सहित आधा दर्जन प्रादेशिक पदाधिकारी शामिल रहे। 
विज्ञापन


विद्यालय प्रबंधक अतिन गुप्ता ने बताया कि विद्यालय पर अवैध ढंग से कब्ज़ा करने की साज़िश रची जा रही है। जिससे खेल मैदान में स्कूल के विद्यार्थी खेलने से वंचित है। निलंबित प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में किये गये करोड़ों के गबन की शिकायत भी मुख्यमंत्री तक की गई। जिस पर मुख्यमंत्रीने न्यायसंगत कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया और सम्बंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें