शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज परिसर में लालगंज, ड्रमंडगंज, हलिया, बरौधा के एंबुलेंस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में108 व 102 एंबुलेंस कर्मियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग करने की जानकारी दी गई।
बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक तकनीक प्रयोग करने से आपातकालीन चिकित्साकीय सुविधा का लाभ मरीजों को मिलेगा। लखनऊ के एमएलसी ट्रेनर कार्तिकेय शर्मा ने एंबुलेंस सेवा प्रदाताओं को बताया कि एंबुलेंस सुविधा जीवन रक्षक के लिए जरूरी है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रयोग का लाभ आपातकालीन व्यवस्था में करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एक एंबुलेंस से दूसरे एंबुलेंस में मरीज को शिफ्ट करने की तकनीकी सावधानी जरूरी है क्योंकि स्वास्थ्य की तकनीक का प्रयोग मरीजों की हित में महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षक त्रिवेश शर्मा ने कहा कि एंबुलेंस सेवा के दौरान स्ट्रेचर का प्रयोग करने की चिकित्सा की विधि है। उस विधि का प्रयोग करना एंबुलेंस कर्मियों के लिए जरूरी है। जिला प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने कर्मियों को बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में स्ट्रेचर और इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट का प्रयोग करना जरूरी है। प्रशिक्षण में विकास कुमार यादव, विजय कुमार बिंद ,प्रियांशु मिश्रा, अंकित, विकास ,राजेश, दीपक, सुनील, बसंत आदि कर्मी मौजूद रहे।