फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: मतगणना के दौरान प्रत्याशी की मौत, लेकिन परिणाम में मिली जीत

Mon, 03 May 2021 04:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव के परिणाम आना अभी जारी है। राज्य में चुनावों में कई किस्से ऐसे सुनने को मिलते हैं, जिन्हें सुनकर हम भी सोच में पड़ जाते हैं। वहीं, मिर्जापुर जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पंचायत चुनाव में खड़ा हुआ, जिसकी बुखार के कारण मौत हो गई। लेकिन जब परिणाम आया तो वह जीत गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हलिया विकास खंड के सगरा गांव निवासी अवध लाल अग्रहरि(40) क्षेत्र पंचायत सदस्य का सगरा वार्ड से प्रत्याशी थे। रविवार को मतगणना के दौरान हल्का बुखार से तबीयत बिगड़ गई।

परिजन आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। जबकि गणना के बाद प्रत्याशी को विजय भी मिल गई है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं प्रत्याशी समर्थकों में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें