ड्रमंडगंज। चौकी क्षेत्र में रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित महेशपुर गांव के पास शनिवार की भोर में सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। शनिवार की सुबह हादसे की जानकारी मिलने के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह सात बजे सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
महिला गुलाबी रंग की धारीदार साड़ी पहने हुए थी। पुलिस ने शिनाख्त के लिए महिला के कपड़ों को सुरक्षित रखवा दिया है। चौकी प्रभारी रायबहादुर राय ने स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि संभवत: भोर में सड़क पार करते समय ही महिला को किसी वाहन ने कुचल दिया होगा। स्थानीय पुलिस मामले की विधिक कार्रवाई करते हुए महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है।