फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के दुबार रोड स्थित खजूरी गांव ओवरब्रिज के पास सोमवार की रात 60 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शिनाख्त में जुटी रही।
विज्ञापन

रात को उधर से गुजर रहे राहगीरों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लालगंज थानाध्यक्ष राम नरायन राम मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विगत कई दिनों से वह व्यक्ति लोगों से भीख मांगता था। कहीं बाहर का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि वृद्ध का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। तीन दिन में शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें