फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक के दौरान मेरे साथ गलत हुआ

Mon, 17 Oct 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
कछवां में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराते अंतर्राष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव।
विज्ञापन
कछवां(ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव ने कार्यक्रम स्थल पर प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यूपी के पहलवानों को जो सुविधा मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है, जबकि हरियाणा में पहलवानों के लिए काफी हद तक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाये जाने की बाबत उन्होंने कहा कि रियो ओलंपिक के दौरान मेरे साथ बहुत गलत हुआ है, खिलाड़ियों के साथ कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

 
मामले की जांच चल रही है, जांच के उपरांत मैं पुन: खेलूंगा। बताया कि अपने पिता के उत्साह को देखकर कुश्ती के प्रति रुझान बढ़ा था और आगे अपने प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाऊंगा। उन्होंने पहलवानों को नसीहत दिया कि जमीन के बजाय पहलवान गद्दे पर अभ्यास करें, इससे वह अपने शानदार व दमदार प्रदर्शन से सफलता हासिल कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। कहा कि देश में अभी भी बहुत अच्छे अच्छे पहलवान हैं, लेकिन वह गरीबी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

पहलवानों को सरकारी सुविधा मुहैया कराकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। महिलाओं के लिए हास्टल एकेडमी खोलने की जरूरत है, जिससे उनको अभ्यास करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। कछवां में हो रही राष्ट्रीय कुश्ती के बारे में कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला व पुरुष पहलवानों को लाभ मिलेगा। सरकार को मेडल जीतने वाले पहलवानों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें