फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: बरात जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी, पांच लोग घायल

Sat, 12 Jun 2021 11:17 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर में अदवा नदी पर पुल से अनियंत्रित होकर पिकअप गिरने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। पिकअप सवार सभी लोग प्रयागराज निवासी हैं। वो सभी मिर्जापुर के एक में शादी समारोह में जा रहे थे। 
 
विज्ञापन
मिर्जापुर में पिकअप वैन हादसे का शिकार हो गई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से शादी समारोह के लिए मिर्जापुर आ रही पिकअप वैन  हादसे का शिकार हो गई। अदवा नदी पर पुल से अनियंत्रित होकर पिकअप गिरने से उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। आवाज सुनकर मौके पहुंचे  ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहां दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


प्रयागराज जनपद के कोरांव थाना क्षेत्र के नेवढिया पाल निवासी सचिन (30), सत्यदेव (20),नीरज (20), रामजी (25) पिकअप में सवार होकर हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात में जा रहे थे। जैसे ही पिकअप हलिया स्थित अदवा नदी के अर्द्ध निर्मित पुल के पास पहुंची कि पुल से लगभग पांच फीट नीचे जाकर पलट गई। जिसमें पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां पर दो लोगों की हालत गंभीर देखकर बेहतर उपचार के लिए मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें