फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक ने ठेले में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। कछवां थाना क्षेत्र के चुनार घाट राजमार्ग-74 पर खैरा संकट मोचन मंदिर के पास शनिवार की रात 10 बजे बाइक सवार ने ठेले में टक्कर मार दी। दोनों घायलों को कछवां स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां, डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, दूसरे को भर्ती कर दिया गया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के सेमरा खैरा गांव निवासी 28 वर्षीय बाबा राजगीर था। गांव निवासी शिवकुमार उसके साथ मजदूरी का कार्य करता था। रात को दोनों कछवां की तरह से घर आ रहे थे। खैरा गांव निवासी माताप्रसाद पाहो बाजार में ठेला लगाता था। रात को वह ठेला लेकर खैरा अपने घर आ रहा था। खैरा संकट मोचन मंदिर के पास बाइक सवार ने पीछे से अनियंत्रित होकर ठेले में टक्कर मार दिया। ठेला पलट गया, बाइक सवार भी गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए कछवां के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने शिव कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल बाबा का पैर टूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। ठेला मालिक माता प्रसाद को हल्की चोट लगी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजन शव लेकर चले गए। रविवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिवकुमार को चार पुत्रियां व एक पुत्र है। पुत्री की शादी तय हो गई थी। पुत्र की शादी के लिए सोमवार को लड़की वाले देखने आने वाले थे। इससे पहले हादसे में शिवकुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें