फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप में टक्कर से साले की मौत, जीजा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप में रविवार की भोर अनियंत्रित बाइक भिड़ गई। इसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई और जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोनभद्र जिला के करमा थाना क्षेत्र के डोनखरी गांव निवासी 19 वर्षीय अनिमेष अपने जीजा राजगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के निकरिका गांव निवासी 36 वर्षीय दिनेश राव के साथ प्रयागराज जिले में रहकर काम करता था। जीजा-साला बाइक से रविवार की भोर में निकरिका गांव आ रहे थे। दोनों जैसे ही मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर लूसा गांव के पास पहुंचे थे कि झपकी लगने से बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी पिकअप से जा टकराई। इससे बाइक सवार जीजा व साला सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राजगढ़ चौकी प्रभारी रमाशंकर यादव दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अनिमेष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिनेश राव को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें