फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। थाना क्षेत्र के पुरानेबाड़ा के पास बृहस्पतिवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया। हादस में बाइक पर सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर थाने गई।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी प्रदीप कन्नौजिया (26) पुत्र सुरेश कन्नौजिया नटवा रोड स्थित एक होटल में काम करता था। वह चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसके छोटे भाई संदीप की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंहकूचवा में तय थी। नवंबर माह में होने वाली भाई की शादी में टेंट आदि लगवाने के लिए वह अपने भतीजे आयुष पुत्र दिलीप कन्नौजिया को साथ लेकर बाइक से मुंहकूचवा गया था। काम निबपटाकर चाचा भतीजा घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पुरानेबाड़ा के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, इस दौरान चाचा भतीजा बाइक से गिरकर ट्रक के नीचे आ गए। साथ ही कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी तरफ घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के परिवारीजन को घटना की सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। एक ही परिवार में दो मौत होने से घर के साथ गांव में मातम छा गया। दिलीप की मौत से उसके दोनों पुत्र और पुत्री सदमें में है। मृत प्रदीप के भी दो पुत्र है। पिता की मौत से बच्चों का रो-रो का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें