उन्होंने डाग स्क्वॉड के साथ जांच पड़ताल की। उस दौरान भी पता नहीं चल सका कि बैग के अंदर क्या है। बैग पर मक्खियां लग रही थीं। इसके बाद वाराणसी से बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाया गया। बम डिस्पोटल दस्ते ने जांच पड़ताल के बाद बैग खोला तो उसमें शराब बरामद हुई। बैग में शराब के 120 टेट्रा पैक रखे थे। जिसे जीआरपी ने जब्त कर लिया।
इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो एक युवक दो नंबर गेट से ऑकर प्लेटफार्म नंबर दो से रैंप पर चढ़ता दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि शराब लेकर जा रहे तस्कर जीआरपी की गश्त आदि के चलते पकड़े जाने के डर से बैग छोड़कर फरार हो गया।
सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा का कहना है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह एक लाल रंग का लावारिस ट्राली बैग मिला है। बम डिस्पोजल दस्ते को बुलाकर जांच के बाद बैग खोला गया तो उसमें शराब बरामद हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिखे बैग लेकर आने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।