फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शहर में अघोषित कटौती, गांवों में 10 घंटे ही मिल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भीषण गर्मी में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक बिजली की अंधाधुंध कटौती लोगों को रुला रही है। दिन हो या रात, कभी भी बिजली कट जाती है। फॉल्ट और लो वोल्टेज की समस्या भी परेशान कर रही है। रोस्टर का कोई मतलब नहीं रहा। उपकेंद्रों की मरम्मत के नाम पर पांच से छह घंटे बिजली प्रतिदिन कट रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 14 से 16 घंटों तक कटौती हो रही है।
विज्ञापन

पटेहरा क्षेत्र में सिर्फ 8 से 10 घंटे बिजली मिल रही है। क्षेत्र के शुभम सिंह, बबलू गुप्ता, दिनेश, शमशाद आदि ने बताया कि दिन-रात बिजली कटने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। लालगंज : क्षेत्र में दिन और रात विद्युत कटौती की जा रही है। सुबह 10 से 2 बजे तक बिजली काटी जा रही है। इसके बाद रात में कई बार कटौती होने से लोग परेशान हैं। चेतगंज : बृहस्पतिवार की शाम को बिजली आने के बाद रात 10:30 बजे बिजली काट दी गई। इसके बाद 12:00 बजे रात को बिजली आई लेकिन गुछ देर बाद फिर काट दी गई। इससे लोग चैन की नींद तक नहीं ले सके। अवर अभियंता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जितना बिजली मिल रही है उतनी सप्लाई दी जा रही है।
नरायनपुर क्षेत्र में रोस्टर के अलावा बार-बार कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। 24 घंटे में मात्र 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। जमुई क्षेत्र में चार दिन से लगातार शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक बिजली कटौती हो रही है। जिगना : बृहस्पतिवार की रात में कई बार बिजली कटने से लोग परेशान रहे। अदलहाट क्षेत्र में भी बिजटी कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। शाम होते ही बिजली गुल हो जाती है। अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि फॉल्ट होने पर ही बिजली का शटडाउन लिया जाता है। आपूर्ति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें