फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, किया लहूलुहान; वीडियो वायरल

Fri, 28 Jun 2024 02:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: यह मामला मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस अलर्ट हो गई। पड़ताल के बाद मामला संज्ञान में आया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मारपीट वाली वीडियो के कुछ दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के खतरा गांव में मोबाइल चोरी के आरोपी दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ में रस्सी से बांधकर पिटाई किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है इसमें एक पीड़ित ने तबीयत देखकर पिटाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र के खतरा गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां उसका दामाद रहता है। बुधवार की देर रात घर में सोए युवक की चारपाई के पास से सन्दिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल चोरी हो गया। गुरुवार की सुबह गांव के ही दो युवकों को मोबाइल चोरी के आरोप में उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की पहले पिटाई की गई। जब युवक कुछ नहीं बता सके तो उनको नीम के पेड़ में बांध कर कपड़ा उतारने के बाद पिटाई की गई। किसी तरह ग्रामीणों ने उनको छुड़ाया। पीड़ित सुरेश ने पटेरा चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें