फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मड़िहान के बेदौली गांव के पास हादसे में दो लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम हादस पर लगी भीड़। स् - फोटो : mathura
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान के बेदौली के पास बृहस्पतिवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी मड़िहान लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों वाहन चालकों नान्हक और संजय सिंह को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, घायल अजीत और आकाश को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। सोनभद्र के राबर्टसगंज थाना क्षेत्र के अरौली चुर्क निवासी संजय सिंह (35) विंध्याचल के परसिया स्थित राजकीय आश्रम पद्धति में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
छह महीने पहले उनकी नियुक्ति हुई थी। इससे पहले वह घोरावल में कार्यरत थे। वह बृहस्पतिवार की दोपहर में बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के खंतरा गांव निवासी नान्हक (30) मामा के घर अमदहा गांव गया था। मामा के बेटे अजीत (10) व आकाश (8) के साथ अपने घर खंतरा आ रहा था।
विज्ञापन

बेदौली गांव के पास संजय सिंह की बाइक से टक्कर हो गई।
मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकंद मिश्रा ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। दो बालक घायल हो गए। दोनों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें