फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विभीषण ने सुझाई श्रीराम को युक्ति, बाण लगते ही दशानन धराशायी

विज्ञापन
कलवारी में धू धू कर जलता रावण का पुतला।-संवाद। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मिर्जापुर। रामलीला के आयोजन के बाद दसवें दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी का पर्व बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

लीला मंचन के दौरान घंटों युद्ध के बाद जब रावण नहीं मारा जा सका तो विभीषण की युुक्ति पर श्रीराम ने रावण के नाभि में तीर मारा। बाण लगते ही रावण धराशाई हो गया।
रावण के मारे जाते ही राम की सेना में हर्ष व्याप्त हो जाता है। मेला क्षेत्र श्रीराम के जयकारे से गूंजायमान हो उठता है। रावण के मारे जाने के बाद पुरुष, महिला और बच्चों ने मेले का भ्रमण कर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खजुरी और किरतारतारा के ढेरवरिया में विजयादशमी मेले का आयोजन किया गया। मेले में दर्शकों ने राम और रावण युद्ध के साथ जमकर मेले का आनंद उठाया। सीखड़, अदलहाट, जिगना, पड़री, चुनार, कलवारी क्षेत्र में भी रावण वध की लीला का मंचन किया गया। इसके बाद दशहरा के मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें