फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया-देवरी मार्ग पर मुड़पेली गांव में शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक पर टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी देव प्रताप (30) पांच दिन पहले अपनी ससुराल गजरिया आया हुआ था। शनिवार को वह गजरिया निवासी कृष्णा (20) को लेकर बाइक से देवरी बाजार गया था।
विज्ञापन

रात को वहां से गजरिया लौटते समय मुड़पेली गांव में ब्रह्म बाबा मंदिर के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाॅ. विमल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कृष्णा के पिता राधेश्याम ने तहरीर देकर बताया कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई है।
पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक राजेश्वर दुबे, निवासी पिपरा, थाना हलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णा की शादी 17 मई 2025 को ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नंदौली गांव में होनी थी।
विज्ञापन

वहीं, देव प्रताप के दो बेटे और एक बेटी है। उसकी मौत की सूचना पाकर पत्नी गुलाब कली रोते-रोते बदहवास हो गई। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हुई है। मृतक कृष्णा के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें