फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 25 दिन में 18 मंदिरों को बनाया निशाना, घंटे, मुकुट और मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगातार हो रहीं चोरी की वारदातों से पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले एक महीने में 45 से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इसमें सबसे ज्यादा मंदिरों में चोरियां हुई हैं। 25 दिनों में चोर 18 से ज्यादा मंदिरों को निशाना बना चुके हैं। घंटा, मुकुट और मूर्तियां भी चोर ले गए।
इनमें सिर्फ पड़री थाना क्षेत्र में अष्टधातु की मूर्तियां चोरी का खुलासा पुलिस कर पाई है। बाकी मामलों में पुलिस किसी आरोपी को नहीं पकड़ सकी।
सबसे ज्यादा जिगना और विंध्याचल इलाके के मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। जिगना थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों में 13 मंदिरों को चोर निशाना बना चुके हैं।
विज्ञापन

24 दिसंबर को खैरा गांव में पांच मंदिर, बसेवरा कला मे एक मंदिर, मिश्रपुर में दो मंदिर, परमानपुर में दो मंदिरों में चोरी हुई थी। इसके बाद 25 दिसंबर को डंगहर में दो मंदिर, कोठरा मिश्रान में एक मंदिर में चोरी हुई।
एक जनवरी की रात विंध्याचल थाना क्षेत्र के बरईबरी हनुमान मंदिर में चोरी हुई थी। चोर घंटा, मुकुट और पूजन ले गए थे। इसके बाद चोर चील्ह थाना के टेढ़वा पुलिस चौकी के पास स्थित प्राचीन मंदिर से चोर मुकुट निकाल ले गए थे।
यहां चोरों ने पहले आसन लगाया और इसके बाद चोरी की। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था लेकिन चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। वहीं, पिछले दो दिनों में पड़री थाना क्षेत्र में दो मंदिरों में चोरी हुई। इन घटनाओं में चोर घंटा-मुकुट नहीं बल्कि मूर्तियां ले गए।
विज्ञापन

11 जनवरी को पड़री के डगमगपुर स्थित हनुमान मंदिर और दुर्गा मंदिर से मूर्ति चोरी हुई। 13 जनवरी की रात को पड़री थाना क्षेत्र के कठिनई गांव स्थित श्री अनुपम हनुमान राम जानकी मंदिर अष्टधातु की तीन मूर्तियां चोरी हो गईं। मंदिरों से चोरी में पुलिस सिर्फ अब तक सिर्फ अष्टधातु मूर्ति चोरी का खुलासा कर सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें