प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लीग मैच में अंडर 19 बालक वर्ग प्रतिभाग करते विंध्याचल मंडल की टी
अदलहाट। विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों ने 12 से 17 सितंबर के बीच गाजीपुर के नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज रेवतीपुर के तत्वावधान में चल रही 69 वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबाल (14-17 एवं 19 वर्ष आयु की बालक एवं बालिकाओं) प्रतियोगिता में रविवार को विंध्याचल मंडल की बालिकाओं की अंडर-19 की टीम ने मुरादाबाद मंडल को एवं अंडर- 17 वर्ग में बालिकाओं की टीम ने लखनऊ को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन पटेल ने बताया कि बालिका अंडर 19 वर्ग में विंध्याचल मंडल की लाडलियों ने अपने जादुई खेल से मुरादाबाद मंडल को 1-0 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अंतिम क्षण खिलाड़ी महिमा साहू ने किक मारकर अपनी टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। वहीं, अंडर 17 बालिका वर्ग में विंध्याचल मंडल की टीम ने लखनऊ मंडल को 1- 0 के रोमांचक मुकाबले में हराकर विजेता बनी। बालक वर्ग के अंडर 17 में विंध्याचल मंडल बरेली से 2-1 से हार गई। सोमवार को अगला मुकाबला मेरठ के साथ होगा। अंडर 19 में बालक वर्ग की विंध्याचल मंडल की टीम का मुकाबला देवीपाटन मंडल से 2-2 के साथ बराबरी पर रहा। इसके पहले शनिवार को अंडर 17 बालक वर्ग की टीम ने लीग मैच में चित्रकूट को 8-0 के अंतर से पराजित किया था। कोच भूपेंद्र सिंह, राजपति सिंह व संतोष यादव (सोनभद्र) ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।