हलिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. बीके तिवारी ने सोमवार को उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दंत चिकित्सक हर्षवर्धन समेत स्टाफ नर्स हिना, दीप मंजरी समेत कंयूटर आपरेटर अनुपस्थित थे। डिप्टी सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
डिप्टी सीएमओ ने महिला व पुरुष वार्ड के निरीक्षण में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई। प्रभारी चिकित्साधिकारी अभिषेक जायसवाल को स्वास्थ्य केन्द्र में सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएमओ ने लेबर रूम, औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। फार्मासिस्ट सुभाष सिंह से दवाओं की उपलब्धता के बारें में जानकारी प्राप्त किया। कुछ दवाएं उपलब्ध न होने से पर जिला मुख्यालय से मंगवाने का निर्देश दिया। पंजीकरण काउंटर पर पर्ची ले रहे मरीजों से भी उन्होंने पूछताछ कर स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मिल रही सुविधाओं के बाबत जानकारी ली। इस दौरान महिला चिकित्सक निर्मल, डॉ. रीना पटेल, धर्मेंद्र सरोज, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।