फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यजमान को लेकर भिड़ंत: विंध्यधाम में दो पुरोहितों ने आपस में की मारपीट, एक ने दूसरे को कैंची से मारा

Tue, 16 Apr 2024 11:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: मारपीट के दौरान हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी वीआईपी निवासी पंडा आए और यात्री को लेकर जाने की बात पर गाली देते हुए मारपीट की। जिसमें उसे और उनके भाई केशरी नंदन को चोट लगी।
विज्ञापन
थाने में घायल और दूसरे पक्ष के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के विन्ध्याचल धाम में नई वीआईपी मार्ग पर मंगलवार की सुबह यजमान को लेकर दो तीर्थ पुरोहित भिड़ गए। इसमें एक पक्ष ने कैंची से हमला कर दिया। इसमें पंडा घायल हुए। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर लाकर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


एक पक्ष से शिव नंदन त्रिपाठी ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह 9 बजे न्यू वीआईपी मार्ग पर लाइन लगवाने के लिए ड्यूटी कर रहा था। पुरानी वीआईपी निवासी पंडा आए और यात्री को लेकर जाने की बात पर गाली देते हुए मारपीट की। जिसमें उसे और उनके भाई केशरी नंदन को चोट लगी। कैंची से मारा गया है।

वहीं, दूसरे पक्ष से शिवम द्विवेदी का आरोप है कि वह अपने छोटे भाई शुभम के साथ दुकान पर बैठे हुए था। विपक्षी दुकान में आकर गाली देते हुए मारपीट करने लगे। मौके पर लोगों ने बीच-बचाव भी किया। उनके द्वारा दी गई तहरीर गलत है।
विज्ञापन


कहा कि मौके पर सीसीटीवी कैमरे की जांच-पड़ताल कर लिया जाए। वे लोग उन समय ड्यूटी पर नहीं थे। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि दो तीर्थ पुरोहितों में मारपीट हुई है। दोनों पक्ष को थाने पर बुलाकर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें