फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा स्नान करते समय आजमगढ़ के दो दर्शनार्थी डूबे, तलाश जारी

विज्ञापन
विंध्याचल दीवान घाट पर गंगा स्नान करते समय दो युवक हुए लापता घाट पर जुटी परिजनों एवं स्थानियों - फोटो : लाखनमाजरा गांव में हुई पंचायत में आईटीआई बनवाने का मुद्दा रखते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
विंध्याचल, मिर्जापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवान घाट पर सोमवार दोपहर में गंगा स्नान करते समय आजमगढ़ से आया सूरज जायसवाल (27) डूबने लगा। उसे बचाने में उसका चचेरा भाई अभिषेक जायसवाल (20) भी डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से डूबे लोगाें की खोजबीन में जुटी है।
विज्ञापन


आजमगढ़ के थाना मेहनाजपुर से संजय जायसवाल 14 परिजनों के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए सोमवार दोपहर विंध्याचल धाम पहुंचे। बरतर तिराहे पर वाहन स्टैंड में गाड़ी खड़ी करने के बाद परिवार के सभी लोग गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे। सभी लोग विंध्याचल के दीवान घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान सूरज स्नान करते समय डूबने लगा। सूरज के चचेरे भाई अभिषेक जायसवाल (20) बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। अभिषेक चचेरे भाई सूरज को तो नहीं बचा पाए खुद गहरे पानी में समा गया। हादसा के बाद परिजनों की चीख पुकार होने लगी। सूचना मिलते ही विंध्याचल पुलिस गंगा घाट पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश शुरू की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ की टीम ने खोेजबीन शुरू की। शाम सात बजे तक लापता हुए श्रद्धालु नहीं मिले। मौके पर सीओ सिटी विवेक जावला, थानाध्यक्ष अविनाश राय मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि गंगा स्नान करते समय दो युवक डूबे है। गोताखोर व एसडीआरएफ की मदद से तलाश की जा रही है।

घाट पर नहीं थे गोताखोर
लापता युवक के पिता संजय जायसवाल ने बताया कि जब लड़के डूब रहे थे तो उसे समय घाट पर ना ही पुलिस थी ना ही गोताखोर थे। एसडीआरएफ की टीम हादसा होने के बाद आई। जो तलाश कर रही है पर अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। चुनार गंगा पुल के नीचे युवक के गंगा में कूदने पर एसडीआरएफ की टीम वहां गई हुई थी। विंध्याचल में डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम आई सर्च अभियान शुरू किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन



हादसे के बाद 10 लोग लौटे घर

विंध्याचल। डूबे युवक सूरज के पिता संजय जायसवाल विगत कई वर्षों से पुणे में आटा चक्की की दुकान किए हैं। वह कुछ दिन पहले अपने गांव आजमगढ़ के मेहनाजपुर आए हुए थे। घर में वार्षिक पूजन होने के बाद परिवार के सभी लोग मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन करने के लिए आए थे। गंगा पर हादसा होने के बाद परिवार के 10 लोग गांव लौट गए हैं। पिता एवं एक अन्य डटे हुए हैं।


वर्जन

विंध्याचल के गंगा घाटों पर एसडीआरएफ की तैनाती है। लगातार एनाउंसमेंट किया जा रहा था कि गहरे पानी में न जाए जब यह लोग डूबने लगे तो टीम ने बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बच पाए।
विज्ञापन

विवेक जावला, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें