चुनार रोड स्थित समदपुर के समीप सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार व टैंपो।
- फोटो : mirzapur
कोतवाली क्षेत्र के समदपुर गांव के पास शुक्रवार की शाम कार और आटो रिक्शा की टक्कर में एक युवक और अधेड़ की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया और शव कब्जे में ले लिया। साथ ही चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया।
चुनार से सवारी लेकर शुक्रवार को एक आटो रिक्शा मिर्जापुर आ रही थी। उधर, कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ़ इलाके के एक ट्रेवेल्स की कार सवारी लेकर बनारस की ओर जा रही थी। चुनार कोतवाली क्षेत्र के समदपुर गांव के पास कार ने सामने से आ रही आटो में टक्कर मार दी।
इससे टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसमें मनोज (30) निवासी हिंदुवारी, थाना रामनगर, जनपद वाराणसी की मौके पर ही मौत हो गई।
शिव प्रसाद (35) पुत्र बाबूनंदन निवासी भुड़कुड़ा, थाना अहरौरा, रामजी संत (50) पुत्र रामनाथ रेहिया थाना चुनार, कल्लो (50) पत्नी मुच्चन निवासी सिंधोरा पड़री, सरोजा देवी (45) पत्नी कमलेश पाल निवासी नुनौटी चुनार तथा चालक अरविंद पुत्र पन्नालाल निवासी आमघाट पड़री घायल हो गए। सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। यहां रामजी संत
को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।