फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दो पैथालॉजी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम से की गई शिकायत के बाद जांच में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे पैथालाजी रविवार को सील कर दिए गए। किसी अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से कचहरी-अस्पताल मार्ग पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे पैथालॉजी के संबंध में शिकायत की थी।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम से इसकी जांच कराई। सीएमओ कार्यालय ने एसडीएम को दस्तावेज उपलब्ध कराया। जिसके बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने सीएमओ को कार्रवाई का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। एसीएमओ डॉ. वीके पंकज और डॉ. गुलाब मौर्या की टीम ने रविवार को दोपहर मं अस्पताल मार्ग पर स्थित पैथालॉजी की जांच की। इस दौरान दो पैथालॉजी बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित मिले। इस पर दोनों पैथालॉजी सील कर दिए गए। डॉ. गुलाब वर्मा ने बताया कि इस वर्ष दोनों पैथालॉजी ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। जांच के बाद दोनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें