फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मांग कर गुजारा करने वाले दो घुमंतुओं को बच्चा चोर समझकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट मोहल्ले में मांगकर खाने के लिए पहुंचे दो घुमंतूओं को मोहल्ले के लोगों ने बच्चा चोरी के शक में पीट दिया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुलाकर दोनों को सौंप दिया। पुलिस की जांच में बच्चा चोरी की बात नहीं पाई गई।
विज्ञापन

हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर निवासी पिंकू नट और देहात कोतवाली क्षेत्र के चरौली निवासी पतिंगा, क्षेत्र के कई लोगों के साथ विंध्याचल स्टेशन के आसपास रहकर मांगकर जीवनयापन करता है। शनिवार दोपहर दोनों शहर कोतवाली क्षेत्र के नारघाट मोहल्ले में पहुंचे थे। वहां लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। बच्चा चोरी की अफवाह फैलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा ने बताया कि दोनों विंध्याचल क्षेत्र में रहकर मांगकर जीवनयापन करते हैं। वे शहर में मांगने आए थे। लोगों ने बच्चा चोरी के शक में पकड़कर पिटाई कर दी। दोनों का शांतिभंग की कार्रवाई में चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें