फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दुर्व्यवहार पर चौकी प्रभारी लहंगपुर समेत दो लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने दुर्व्यवहार और कार्य में लापरवाही बरतने पर एक चौकी प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। पिछले 10 दिनों में पुलिस अधीक्षक सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर और चार को निलंबित कर चुके हैं।
विज्ञापन

थानों और पुलिस चौकियों पर लोगों की शिकायत नहीं सुनी जा रही हैं। शिकायतकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की भी शिकायत है। इसकी शिकायत लोगों ने पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेकर लहंगपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सदानन्द सिंह व कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रफुल्ल कुमार पांडेय को लाइन हाजिर किया है। इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने अदलपुरा चौकी पर तैनात दो कांस्टेबल, जिगना थाने के एक दरोगा और दो कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया था। साथ ही जिगना थाना क्षेत्र में जुए के फड़ पर हत्या होने के मामले में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया था। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि जनता से लहंगपुर चौकी प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत मिली थी। इसलिए लाइन हाजिर किया गया है। सभी की समीक्षा की जा रही है। जो काफी समय से एक ही जगह पर जमे हैं अथवा सही तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें