फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिस्टल सटाकर सराफा व्यवसायी से दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। बजरडीहा गांव के सामने रविवार शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने सराफा व्यवसायी अजय केशरी को असलहा दिखाकर रोक लिया। पिटाई करते हुए पिस्टल सटाकर दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, फोन और अन्य सामान लूटकर भाग गए। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि नगर पंचायत कछवां के मंगरवारी वार्ड निवासी व्यवसायी अजय केसरी ने बताया कि जलालपुर बाजार में आभूषण का दुकान है। रविवार को दुकान बंद कर वह घर बाइक से लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही वह कछवां-वाया चुनार मार्ग पर बजरडीहा गांव के सामने पहुंचे, तभी चुनार की ओर से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने असलहा दिखाते हुए चलती गाड़ी से बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने गाली देते हुए पिटाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें