फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मां विंध्यवासिनी विवि के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, विश्वविद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश और जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मड़िहान स्थित मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक एवं एकेडमिक ब्लॉकों सहित अन्य भवनों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। निर्माण कार्य की धीमी गति पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। एकेडमिक ब्लॉक, प्रशासनिक भवन और लाइब्रेरी ब्लॉक का निर्माण कार्य तय शेड्यूल से पीछे मिला। कई स्थानों पर श्रमिकों की संख्या कम पाई गई, इससे फिनिशिंग कार्य की प्रगति भी धीमी मिली।
अधिकारियों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा ड्रेनेज एवं विद्युतीकरण की प्रगति से संबंधित फाइलें मौके पर तलब कीं। पेयजल व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य में तेजी लाने, हर ब्लॉक की दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। परिसर में 11 हजार पौधरोपण की तुलना में प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह, तहसीलदार आशीष पांडेय, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जनार्दन यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
श्रमिकों की संख्या दोगुनी करने और दो शिफ्ट में कार्य कराने के निर्देश दिए
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर ठेकेदारी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या दोगुनी करने और दो शिफ्ट में कार्य कराने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, विद्युत सब-स्टेशन, पानी और पहुंच मार्ग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें