फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो लाख ने लगाई पुण्य की डुबकी, एक लाख ने किए मां के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को विंध्याचल में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ी। गंगा घाटों से लेकर मां विंध्यवासिनी के मंदिर तक कतारें लगी रहीं। घाटों पर भोर से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं, मंगला आरती के बाद से देर शाम तक करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। पूरे जिले में करीब दो लाख लोगों ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाई।
विज्ञापन

विभिन्न वाहन स्टैंडों पर उतरने के बाद माता के दरबार में आने से पहले काफी संख्या में दर्शनार्थियों ने गंगा घाटों पर स्नान किया। स्नान के बाद श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए नारियल, चुनरी, माला-फूल और प्रसाद लेकर गर्भगृह की ओर जाने वाले मार्ग पर कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। भीषण उमस और गर्मी की परवाह किए बगैर भक्त माता के दर्शन के लिए डटे रहे। किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही मां विंध्यवासिनी की झलक प्राप्त की। इस दौरान शंख, नगाड़ा और घंटे की गूंज और माता के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के बाद अधिकांश श्रद्धालु त्रिकोण परिक्रमा पथ पर विराजमान मां काली और मां अष्टभुजी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि देर शाम तक एक लाख से ज्यादा भक्तों ने मां का दर्शन-पूजन किया।

इनसेट
विंध्याचल मार्ग पर टैंकर खराब, जाम से जूझते रहे श्रद्धालु
गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल धाम में पहुंचे। उन्हें जाम से ना जूझन पड़े इसके लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी की ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। आस्थाधाम में अमरावती चौराहा, पटेगरा नाला, रोडवेज के पास, मोतीझील मार्ग, बरतर तिराहा सहित कई अन्य स्थानों पर बेरिकेडिंग की गई थी। शास्त्री पुल की तरफ से आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के बीचों बीच निर्माण कार्य के बीच पानी के टैंकर सड़क के बीचोबीच खराब रही। इसके चलते दोनों तरफ श्रद्धालु जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन


बॉक्स
नग ग्रामीण अंचल के प्रमुख घाटों पर रही भीड़
गंगा दशहरा पर नगर सहित ग्रामीण अंचलों में बृहस्पतिवार को शहर के छह गंगाघाटों पर स्नान के लिए पुरुष, महिला और बच्चों की भीड़ रही। स्नान-ध्यान कर विभिन्न मंदिराें में पहुंचकर दर्शन पूजन किया। नगर के बरियाघाट, संकठाघाट, बाबाघाट, पक्काघाट, नारघाट, फतहां स्थित सावित्रीघाट सहित अन्य गंगाघाटों पर स्नान-ध्यान का दौर चला। बरियाघाट में स्नान के बाद ज्यादातर श्रद्धालुओं ने श्री पंचमुखी महादेव श्री ताड़केश्वर महादेव का दर्शन किया। इसी तरह गंगा उस पार सुबह कई घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दिन चढ़ते ही तपती बालू की रेती पर जल रहे पांव के चलते 10 बजे के बाद भक्तों की संख्या घट गई। जिगना : श्रद्धालुओं ने हरगढ़, गोगांव, मिश्रपुर दुगौली, चेहरा, नीबीगहरवार, नौगांव, भिलगौर, बबुरा सहित अन्य घाटों पर स्नान कर मां गंगा का पूजन व आरती की। कई गंगाघाटों पर साफ-सफाई न होने से श्रद्धालुओं को असुविधा भी हुई। चील्ह, स्नान-ध्यान के पर्व पर हरसिंहपुर, मझिगवां, चील्ह, गड़गेड़ी, कमासीन, दलापट्टी, गहिरा सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालु पहुंचे। पड़री, क्षेत्र के भटौली, छटहां, धरमदेवा, रामनगर, कनौरा, चंडिका, कठिनई गंगाघाट पर लोगों ने स्नान-ध्यान व दान कर पुण्य का लाभ कमाया। चुनार, नगर क्षेत्र के विभिन्न गंगाघाटों पर पहुंचकर लोगों ने स्नान-ध्यान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें