फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: धर्म परिवर्तन और याैन शोषण के आरोप में दो बाल अपचारी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर बात करने वाला लड़का बांदा से देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव लड़की से मिलने आया। जहां ग्रामीणों ने उसे पकड़ा तो पता चला कि वह गैर हिंदू है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी की मां ने नाबलिग को बहला कर भगाने, यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा कर तहरीर दी। मामले में शनिवार को पुलिस ने दो बाल अपचारी को किशोर सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने पांच फरवरी को थाने में तहरीर देकर बताया कि बांदा का रहने वाला लड़का हिंदू बताकर इंस्टाग्राम से दोस्ती करके बेटी से बात करता था। मोबाइल पर बात करते-करते उससे मिलने आया था। उसके घर से कुछ दूर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़का उसकी पुत्री को धर्म परिवर्तन कर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। वह अपने साथ अपने साथी को लेकर आया था। उसे पकड़ा गया। पूछने के बाद उसने बताया कि वह गैर हिंदू है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि पाक्सो, यौन उत्पीड़न व धर्म परिवतर्न की प्राथमिकी दर्ज कर दो बाल अपचारी को पकड़ा गया। दोनों को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें