फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 बूथों पर 27592 बच्चों को दी गयी दो बूंद की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत विकास खण्ड पटेहरा व राजगढ़ क्षेत्र के 300 बूथों पर दो वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए दो बूंद दवा पिलायी गयी।
विज्ञापन

प्रभारी आयोजक चिकित्साधिकारी डाक्टर वाजिद जमील पटेहरा एवं राजगढ़ के प्रभारी चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चलाया गया। पटेहरा ब्लॉक के सौ पोलियो बूथ पर 23876 के सापेक्ष 15100 बच्चों तथा राजगढ़ के दो सौ बूथों पर 37597 के सापेक्ष 12492 बच्चों को पोलियो की दवा दी गयी। बूथ दिवस पर मुहम्मद असलम ब्लॉक समन्वयक यूनिसेफ पटेहरा एवं विमल कुमार श्रीवास्तव ब्लॉक समन्वयक राजगढ़ ने पोलियो बूथों की मॉनिटरिंग क्री। गोपालपुर पीएचसी प्रभारी डाक्टर भानूप्रताप सिंह ने बताया कि 28 मार्च को पोलियो अभियान में बी टीम उपस्थित रहेगी। पोलियो से बचने के लिए सभी बच्चों को दवा दी जाएगी। इस अवसर पर मनीषा सिंह, संजू सिंह, रीता भारती आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।
हलिया: स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत बनाए गए समस्त बूथों पर पोलियो ड्राप्स पिलाया गया। जिसमें हलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से संबद्ध 138 बूथों पर 26082 बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाया गया है।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि एएनम ,आशा, आंगनबाड़ी बहूओ, प्रधान,अध्यापकों सहित कुल 414 कर्मचारियों ने पोलियो ड्राप पिलाने में बढ़- चढ़ कर भाग लिया है। इस दौरान गिरजा प्रसाद, मधुमती, मीना देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, निर्मला, ममता, आदि सहित स्वास्थ्य कर्मचारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें