फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: युवती से दुष्कर्म, दो चचेरे भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पाली तिराहा के पास दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

युवती का 22 जुलाई की रात अपहरण हो गया था। इसमें पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। 25 जुलाई को युवती को जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी आरोपी राहुल शर्मा के घर से बरामद कर मेडिकल व मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराकर परिजनों को सौंपा गया। मजिस्ट्रेट के सामने बयान के बाद पुलिस ने आरोपी राहुल शर्मा के साथ चचेरे भाई अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के दो आरोपी राहुल शर्मा व अनुराग शर्मा को पाली तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें