फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गए एक घर के दो चिराग: तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार खेत में रोप रहा था धान

Sat, 03 Aug 2024 12:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कलवारी

सार

सीएचसी के डॉक्टर राधेश्याम ने बताया कि डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। प्रधान रामा ने बताया कि दोनों बच्चे परिजनों के साथ खेत पर गए थे। वहां से पास के तालाब में पहुंचकर कपड़ा निकाल कर स्नान करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के गुरुदेव नगर स्थित तालाब में नहाते समय दो सगे भाई डूब गये। खेत से घर न पहुंचने पर खोजते हुए परिजन जब तालाब के पास पहुंचे तो उनके कपड़े व चप्पल  मिले। तालाब में उतरकर परिजनों ने तलाश किया तो चार घंटे बाद शव उत्तराया। 

विज्ञापन
Trending Videos

दोनों भाई... - फोटो : अमर उजाला
दोनों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

क्षेत्र के गुरुदेव नगर निवासी प्रदुम्म कुमार मौर्य व उनके परिवार के लोग शाम को घर से 500 मीटर दूर खेत पर धान रोपने गए थे। वहां प्रदुम्म के दो बच्चे अभ्यांश (9) व दिव्यांश (7) भी गए थे। खेत में काम करने के दौरान दोनों भाई पास के तालाब में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों डूब गए। इधर परिजन खेत पर काम करने के बाद घर वापस लौटे। घर वापस लौटने पर जब दोनों बच्चे नहीं मिले तो परिजन उनकी खोजबीन में जुट गये। 

खोजते हुए तालाब के पास पहुंचे तो उनका कपड़ा व चप्पल वहां मिला। जिसके बाद परिजन तालाब में उतरकर उनको तलाशने लगे। कुछ घंटे बाद तालाब में दोनों बच्चे मिले। उन्हें बाहर निकालकर आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रदुम्म के दो ही बच्चे थे। दोनों की मौत से घर का चिराग बुझ गया। 
विज्ञापन

सीएचसी के डॉक्टर राधेश्याम ने बताया कि डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। प्रधान रामा ने बताया कि दोनों बच्चे परिजनों के साथ खेत पर गए थे। वहां से पास के तालाब में पहुंचकर कपड़ा निकाल कर स्नान करने लगे। घर पर जब बच्चे नहीं मिले तो परिजन खोजते हुए तालाब के पास पहुंचे तो उनका कपड़ा मिला। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें