बलिया में गत वर्ष शुरुआती छह माह में 148 तो इस वर्ष 151 लोगों की सड़क हादसे में जान गई। वहीं, गाजीपुर में वर्ष 2023 में जनवरी से जून तक 127 लोगों की जान गई थी। इस वर्ष गत छह माह में 129 लोग सड़क दुर्घटना में जान गंवा चुके हैं।
हादसे में मौत में कमी लाने के लिए उपाय
- दोपहिया वाहन सवार हेलमेट और चारपहिया वाहन सवार सीट बेल्ट लगाएं।
- ओवर स्पीड, शराब पीकर और रांग साइड वाहन चलाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई हो।
- दुर्घटना वाले चिहिनत स्थान पर संकेतक बोर्ड लगाकर राहगीरों को आगाह किया जाए।
- सड़क हादसा होते ही बेहतर ट्रॉमा केयर सुविधा उपलब्ध हो।
वर्ष 2023 के शुरुआती छह महीने की तुलना में उसी अवधि में 2024 में सोनभद्र, भदोही, चंदौली और वाराणसी जिले में सड़क हादसे में 10 प्रतिशत से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। 2023 में सोनभद्र में सड़क हादसे में 186 लोगों की जान गई थी। वर्ष 2024 में 148 लोगों की जान गई। 2023 में भदोही में 58 लोगों की जान गई थी, जबकि इस वर्ष 50 लोगों की मौत हुई है। 2023 में चंदौली में 79 लोगों की जान गई थी, जबकि इस वर्ष 69 लोगों की मौत हुई है।
2023 में सड़क हादसे में वाराणसी में 165 लोगों की, जबकि इस वर्ष 147 लोगों की मौत हुई है। 2023 में मिर्जापुर में 154 लोगों की जान गई थी, जबकि इस वर्ष छह माह में 142 लोगों की जान गई है। 2023 में आजमगढ़ में 202 लोगों की मौत हुई थी, जबकि इस साल छह माह में 199 लोगों की मौत हुई है।