मिर्जापुर। डेल्टा रैंकिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर जिले के पहाड़ी और पटेहरा ब्लॉक को एक- एक करोड़ रुपये के पुरस्कार की राशि जारी की गई है। घोषणा पहले ही हो चुकी थी। इससे पहले जेएसजेबी के तहत जिले को दो करोड़ रुपये मिले थे।
सीडीओ विशाल कुमार ने बताया कि अब इन विकास खंडों के विकास के लिए योजनाएं बनाकर आगे बढ़ाया जाएगा। पुरस्कार के लिए प्रदेश के सभी आकांक्षात्मक विकास खंडों व उनके कार्यों की जांच की गई। इसमें डेल्टा रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर जिले के पहाड़ी व पटेहरा विकास खंड का चयन किया गया था। इन विकास खंड के कार्यों की मार्च 2024 से मार्च 2025 तक के प्रदर्शन के आधार पर विकास खंडों की सतत मॉनिटरिंग की गई थी। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास में प्रगति का आकलन किया गया था। सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के पहाड़ी और पटेहरा विकास खंडों को इसके लिए चयनित किया गया।