फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हटाए गए शहर कोतवाल और पड़री थानाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी के निर्देश पर शहर कोतवाल नीरज पाठक और पड़री थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह को हटा दिया गया है। साथ ही दुबरा पहाड़ी के ग्राम पंचायत अधिकारी राजाराम का भी स्थानांतरण कर दिया गया है।
विज्ञापन

अष्टभुजा डाक बंगले में बृहस्पतिवार को हुई कोर कमेटी की बैठक में इन लोगों की शिकायत की गई थी। प्रभारी मंत्री ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बृहस्पतिवार की रात में ही शहर कोतवाल व पड़री थानाध्यक्ष का स्थानांतरण कर दिया। भाजपा नगर पूर्वी अध्यक्ष डॉली अग्रहरि ने शिकायत की थी कि शहर कोतवाल ने भाजपा के मंडल महामंत्री सुनील मोदनवाल को थाने पर बैठाया था तथा उनकी ही जमीन पर ही कुछ दबंगों का कब्जा किया गया था। इसी प्रकार पड़री थानाध्यक्ष के विरुद्ध भी नियम विरुद्ध कार्य किए जाने की शिकायत की गई। जिसका साक्ष्य भी सामने रखे गए। कोर कमेटी की बैठक में ही ग्राम विकास अधिकारी दुबरा पहाड़ी राजाराम के मनमानी तरीके से कार्य करने व भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की शिकायत की गई। जिस पर प्रभारी मंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी को हटाए जाने का आदेश दिया था। प्रभारी मंत्री के आदेश का पालन करते हुए ग्राम पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने ग्राम विकास अधिकारी राजाराम का स्थानांतरण दुबरा पहाड़ी से अन्यत्र कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें