हलिया। थाना क्षेत्र के मुड़पेली गांव में मंगलवार शाम मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मोनू कोल (25) और सुनील (27) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सोनगढ़ा गांव निवासी बाइक चालक मोनू अपने रिश्तेदार कवलझर गांव निवासी सुनील के साथ बड़ौहा जा रहा था। जैसे ही हलिया देवरी मार्ग पर मुड़पेली गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे मैजिक से भिड़ंत हो गई।
बाइक सवार दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने शव को कब्जे में परिजनों को सूचना दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक मैजिक में फंस गई। मृतक मोनू की पत्नी सुनीता का रो-रोकर हाल बेहाल है। मोनू को एक पुत्री है। सुनील के दो बेटे हैं। हादसे की जांच करने सीओ अमर बहादुर मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की मैजिक व बाइक की आमने- सामने टक्कर होने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।