फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: शाॅर्ट-सर्किट से दो बीघा गेहूं जला

विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के नैड़ी कठारी में जली गेहूं की फसल।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लालगंज थाना क्षेत्र के नैड़ी कठारी गांव में सोमवार दोपहर बाद बिजली की शाॅर्ट सर्किट से आग लगने के कारण शांति देवी सिंह के खेत में दो बीघे की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की पुरजोर कोशिश के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
नैड़ी कठारी निवासी शांति के खेत में दोपहर बाद अचानक आग की लपटें उठने लगीं। तो गांव में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन खेत से कुछ दूरी पर स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान में लगे सबमर्सिबल पंप से किसी तरह आग बुझाई गई। खेत में आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के बाद लेखपाल ने मुआयना किया। पीड़ित के पुत्र बुद्धिसेन सिंह ने बताया कि बिजली की 11 हजार बोल्ट की लाइन खेत के पास से ही होकर गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें