मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के चुनार मार्ग पर आमघाट के पापस एक कार दो साइकिल की आपस में टक्कर हो गई। इसमें साइकिल सवार दोनों घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, पर कार सवार बाल-बाल बच गए।
क्षेत्र के टेगराही गांव निवासी 45 वर्षीय मंगल पुत्र चुलबुल और 42 वर्षीय राजाराम पुत्र झल्लू साइकिल से घर की ओर जा रहे थे कि सामने से चुनार की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। इससे साइकिल सवार घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।