मिर्जापुर। जिले में बुधवार को लगातार 19वें दिन 100 से अधिक संक्रमित मिले और कोरोना से एक वृद्धा की मौत हो गई। बुधवार को 125 संक्रमित मिले और 191 लोगों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। पिछले तीन चार दिनों में संक्रमितों की संख्या घटी है, परंतु जांच भी कम हुआ है। पिछले 28 दिनों में 4713 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। इस समय एक्टिव केस की संख्या दो हजार 222 पहुंच गई है।
मंगलवार को 125 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या आठ हजार 203 हो चुकी है। बुधवार को 191 लोगों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। अब तक पांच हजार 924 लोगों के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। बुधवार को एल-टू में भर्ती 65 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। एक मौत के बाद जिले में अब तक 57 मरीजों की मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 28 मरीज भर्ती हैं। सात विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में भर्ती हैं। दो हजार 97 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 49 दूसरे जिले में भर्ती हैं। 41 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता ने बताया किया बुधवार को एक हजार 272 की रिपोर्ट आई है। इसमें नगर की एक 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। वह 25 अप्रैल को एल-टू अस्पताल में भर्ती हुई थीं। बुधवार को 97 पुरुष और 28 महिला संक्रमित पाई गई हैं। जिले में अब तक चार लाख 42 हजार 610 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। चार लाख 41 हजार 931 की रिपोर्ट आई है। 679 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 61 हजार 750 का एंटीजन किट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 821 हाट स्पाट हैं। 595 ग्रामीण और 226 शहरी क्षेत्र में है।
-------
एक हजार 564 को लगाया गया वैक्सीन
मिर्जापुर। 45 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए शुरू हुए टीकाकरण के 28 वें दिन बुधवार को जिले के 13 स्थानों पर बने 124 बूथों पर एक हजार 564 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें चील्ह पीएचसी में 57, गुरुसंडी पीएचसी में 32, विजयपुर में 87, पड़री पीएचसी में 30, कछवां पीएचसी में 100, सीखड़ पीएचसी में 100, जमालपुर पीएचसी में 222, चुनार में 350, लालगंज में 18, हलिया में 93, पटेहरा में 20, राजगढ़ में 230, तरकापुर अर्बन पीएचसी व मंडलीय अस्पताल में 225 को कोरोना का टीका लगाया गया।