फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूत-प्रेत के चक्कर में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में मंगलवार सुबह तंत्र-मंत्र के आरोप-प्रत्यारोप में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में धारदार हथियार चलने से छह लोग घायल हो गए। मारपीट की जानकारी होने पर ओझा फरार हो गया। घायलों का मेडिकल इलाज कराने के बाद स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि गांव निवासी तैय्यब पड़ोसी गुलमोहम्मद के घर उलाहना देने गया कि उसके घर में तंत्र-मंत्र करके परेशान किया जा रहा है। इस बात को लेकर विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में लाठी-डंडा व धारदार हथियार चलने लगा। मारपीट में मुमताज, नबी, तैय्यब, अनवर्री, कबीर, साबिर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों ने तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ओझा फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें