फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौकी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर मारपीट करने वाले हिस्ट्रीशटर मन्नी सरदार और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास तमंचा और मादक पदार्थ भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट में चालान कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंडी समिति के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार की रात को बाइक सवार दो युवक पहुंचे। वाहन में 240 रुपये पेट्रोल भरने के बाद मूल्य मांगने पर बाइक सवार ने सेल्समैन को पैसा देने से इंकार कर दिया। कहासुनी के बाद दोनों ने सेल्सैन की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मामले में पेट्रोल पंप मालिका पवन सिंह ने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुखबिर की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने राबर्टसगंज तिराहे से आरोपी दिलीप सेठ उर्फ दिलीप सोनी पिता नन्हकू सेठ और कटरा कोतवाल रमेश ने पथरहिया माल गोदाम से आरोपी सर्वजीत उर्फ मन्नी सरदार पुत्र मनजीत सिंह निवासी मोचियानीगली गणेशगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मन्नी सरदार के पास से 103 ग्राम हेरोईन के साथ एक तमंचा और कारतूस के साथ बरामद किया। कटरा कोतवाल रमेश यादव ने बताया कि आरोपी मन्नी सरदार टाप-10 बदमाशों की लिस्ट में है। हिस्ट्रीशीटर मन्नी सरदार की पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पेट्रोल पंप पर तेल लेने के बाद पैसा न देकर धमकी देने के मामले में आरोपी और उसके साथी को हेराईन और तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें