फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी माफी गांव में के गुरुदेव नगर पुरवा में बुधवार की रात को खेत की सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। 19 वर्षीस राहुल पुत्र जसवंत मौर्य बुधवार की शाम को धान के खेत की सिंचाई करने गया था। खेत में मोनोब्लॉक लगाकर सिंचाई कर रहा था। इस दौरान करंट की चपेट में आने से बंधी के पानी में गिर गया। काफी समय बीतने के बाद भी घर न पहुंचने पर घर के सदस्य परेशान हो गए। तभी करंट लगने की सूचना परिवार के लोगों को मिली। परिवार के लोग दौड़े कर खेत पर पहुंचे। उसे चिकित्सक के पास ले गए। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वर्ष राहुल ने 12वीं की परीक्षा पास की थी। खेती का सारा कार्यभार खुद ही देखता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें