मिर्जापुर। कोतवाली देहात पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में नामजद दो आरोपियों प्रदीप कुमार और राहुल बिंद को गिरफ्तार किया है। इनमें एक मामला नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म से संबंधित है, जबकि दूसरे में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि तीन अक्तूबर को एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को बहलाकर भगा ले जाने के संबंध में नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली देहात में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान मामले में दुष्कर्म से संबंधित धाराएं और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं। शुक्रवार को आरोपी प्रदीप कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
दूसरे मामले में 16 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। मुखबिर की सूचना पर 16 अक्तूबर को टीकापुर मोड़ के पास से पथरा दसौधी नैपुरा निवासी राहुल बिंद गिरफ्तार कर लिया।