चील्ह में देवी-देवताओं को गाली देने वाले गिफ्तार आरोपी। स्रोत-पलिस
- फोटो : 1
चील्ह। थाना क्षेत्र के मझरा स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर के पास जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देने और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को सवर्ण महासभा के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने चेतगंज पुलिस चौकी में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चंदन और महेंद्र निवासी अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी, पखवैया, थाना चील्ह को गिरफ्तार किया है। सवर्ण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री साधू तिवारी, नितेश उपाध्याय, अनुराग, गोलू दुबे, धनंजय, शिशु और सूरज समेत अन्य लोगों ने पुलिस से वीडियो की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
चील्ह थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है, इसमें एक व्यक्ति देवी-देवताओं और जाति विशेष को चिह्नित कर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए चंदन और महेंद्र निवासी अनिरुद्धपुर पूरब पट्टी, पखवैया, थाना चील्ह को गिरफ्तार किया गया है।
चील्ह थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।