फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: देशभक्ति का संदेश लेकर निकली तिरंगा यात्रा निकली

विज्ञापन
नगर में निकली तिरंगा यात्रा, सोशल मीडिया - फोटो : credit
विज्ञापन
विंध्यधाम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। विंध्याचल और सक्तेशगढ़ के साथ नरायनपुर में भी यात्रा आयोजित हुई। इसमें विंध्याचल में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, सक्तेशगढ़ में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और नरायनपुर में डॉ. विजय सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विंध्याचल में हजारों लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दरबार में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र के विंध्याचल स्थित आवास से हर घर तिरंगा यात्रा निकली। इसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारे लगाए। सोमवार सुबह विंध्याचल के बावली चौराहा स्थित आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां से यात्रा शुरू हुई। यात्रा में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आयुषी श्रीमाली, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज और नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा स्टेट बैंक चौराहा, पुरानी वीआईपी, मंदिर कॉरिडोर, सदर मार्केट, बरतर तिराहा और बंगाली चौराहा होते हुए पुन: बावली चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा में शामिल हजारों लोग उत्साहित दिखे। हाथों में तिरंगा लेकर ढोल-ताशे की धुन पर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते रहे। तिरंगा यात्रा में कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जायसवाल, आलोक बरनवाल, किशोर सैनी, उदय भान तिवारी, चंद्रांशु गोयल और नितिन विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



सक्तेशगढ़ में यात्रा का नेतृत्व विधायक ने किया
सक्तेशगढ़। भाजपा सक्तेशगढ़ मंडल की ओर से सोमवार को पूर्व मंत्री व मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। कोठिलवा के वन इमिलिया मोड़ से शुरू हुई यात्रा जौगढ़ मोड़ पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

नरायनपुर में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
चुनार के नरायनपुर मंडल में मुख्य अतिथि जिलामंत्री डॉ. विजय सिंह उपस्थित रहे। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा में मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें