फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार में छिपाकर 15 लाख का गांजा ले जा रहे थे गाजियाबाद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा पुुलिस ने शनिवार की रात को बेलखरा मोड़ हाईवे के पास से अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। दोनों कार की सीट के नीचे 15 लाख का गांजा छिपाकर गाजियाबाद लेकर जा रहे थे। आरोपियों ने गांजा की महक न आए इसके लिए कार में फिनाफ्थलीन की गोलियां रखी थीं।
विज्ञापन

अहरौरा थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि आरोपी गांजा ओडिशा से गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस टीम ने बेलखरा मोड़ हाईवे के पास वाहन चेकिंग शुरु की। इस दौरान एक कार को पुलिस ने कार रोकी तो उसमें से फिनाफ्थलीन की गोली की महक आ रही थी। इस पर पुलिस टीम को शक हुआ। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो पिछली सीट के नीचे और डिक्की में गांजे का बंडल मिला। बरामद 51 किलो गांजे का कीमत 15 लाख हैं। एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि गांजा तस्करी के आरोप में वीरेंद्र शुक्ला निवासी ग्राम खनिकला जहानपुर, हरदोई और विनय शुक्ला दिलेरगंज, शाहाबाद, हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बताया कि एक बार गांजा सप्लाई करने पर उन्हें तीन लाख रुपये मिलते है। वीरेंद्र शुक्ला पर हरदोई और शाहजहांपुर में एनडीपीएस और अन्य मामले में 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें