फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दोपहर बाद छाए बादल, दो डिग्री तापमान लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एक हफ्ते से भीषण गर्मी के बाद शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदली। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से दो डिग्री तापमान लुढ़ककर 44 डिग्री पहुंच गया। इससे गर्मी और तेज धूप से बेहाल लोगों ने कुछ राहत महसूस की। कुछ इलाकों में तेज हवा चलने से खेतों रखा भूसा उड़ गया। आंधी-बारिश की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

तेज धूप और लू के बाद दोपहर में आसमान में बादल छा गए, जिससे दो डिग्री तापमान में गिरावट आई। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले तीन दिन से लगातार 46 डिग्री तापमान बना हुआ था। दिन में एक बजे तक तेज धूप के चलते घर के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था।
दोपहर बाद मौसम में बदलाव के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में भी चहल-पहल अधिक रही। मौसम में बदलाव से किसानों को कोई खास नुकसान नहीं होगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि 98 फीसदी किसानों के फसलों की कटाई और मड़ाई का कार्य हो चुका है। एक, दो फीसदी किसान शेष रह गए हैं। फसलों के मड़ाई का कार्य जारी है।
विज्ञापन

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह ने बताया कि बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें